अंबर लकड़ा होंगे देवघर के नये एसपी, अजीत पीटर डुंगडुंग की लेंगे जगह, सरकार जल्द जारी करेगी अधिसूचना
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Nov 2024 7:07 AM
अंबर लकड़ा देवघर के नये एसपी होंगे. चुनाव आयोग ने उनके नाम की स्वीकृति दे दी है. 29 अक्टूबर को आयोग ने उन्हें पद से हटाने का निर्देश जारी किया था.
रांची : झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये पैनल में से चुनाव आयोग ने आईपीएस अंबर लकड़ा के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है. राज्य सरकार अब इसकी अधिसूचना जारी करेगी. मालूम हो कि 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने अजीत पीटर डुंगडुंग का देवघर एसपी के पद से हटाने का निर्देश दिया था. हालांकि, राज्य सरकार ने आयोग को पैनल भेजने की जगह डुंगडुंग को हटाने की वजह बताने का आग्रह करते हुए पत्र भेजा था.
चुनाव आयोग ने दिया था पैनल भेजने का आदेश
इसके बाद चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को रिमाइंडर भेज कर पैनल भेजने का आदेश दिया. सोमवार को सरकार द्वारा पैनल भेजा गया. नये एसपी की अधिसूचना जारी होने से पहले सोमवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को एसपी का प्रभार दिया गया. गृह विभाग के निर्देश पर आइजी मानवाधिकार ने देवघर एसपी को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को प्रभार सौंपने का आदेश दिया था.
जेएसएलपीएस के कर्मियों से चुनाव कार्य नहीं लेने का निर्देश
चुनाव आयोग ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के पदाधिकारियों और कर्मियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करनेवाली सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) को भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं करने को कहा है. चुनाव आयोग ने उक्त निर्देशों के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है. फिलहाल जेएसएलपीएस के सीइओ के रूप में मंजूनाथ भजंत्री पदस्थापित हैं. इसके पहले श्री भजंत्री रांची के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित थे. लेकिन, राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उनका तबादला जेएसएलपीएस में किया गया है. गत लोकसभा चुनाव में जेएसएलपीएस के कर्मियों के अलावा एसएचजी की महिलाओं को भी चुनाव कार्य में लगाया गया था. एसएचजी की महिलाओं को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता करने के अलावा अन्य कार्य भी दिये गये थे.
Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के सभी संस्थान इस दिन दें पेड लीव, सीईओ ने किया आग्रह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










