तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बिजली मिस्त्री की मौत, दो गंभीर रूप से घायल दो अन्य गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत पालोजारी-सारठ मुख्य पथ पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर हो गयी. इस हादसे में सारठ की झिलुआ पंचायत के बोड़वा गांव के 28 वर्षीय युवक मनोज राणा की मौके पर ही मौत हो गयी.
पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत पालोजारी-सारठ मुख्य पथ पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर हो गयी. इस हादसे में सारठ की झिलुआ पंचायत के बोड़वा गांव के 28 वर्षीय युवक मनोज राणा की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि स्कूटी सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनकी पहचान पालोजोरी के डुमरिया गांव निवासी भायर मुर्मू व राजेश मुर्मू के रूप में की गयी है. बताया गया कि ट्रैक्टर (जेएच15टी-8646) तेज रफ्तार से सारठ की ओर जा रहा था. इसी दौरान सारठ की ओर से स्कूटी (जेएच15एएफ-2514) पर सवार होकर तीन युवक पालोजोरी के डुमरिया गांव की ओर आ रहे थे. इसी दौरान तुरी पहाड़ी के पास सड़क घुमावदार होने के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे स्कूटी सवार मनोज राणा की घटना स्थल पर ही जान चली गयी. जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये. वहीं, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठा कर लाने का प्रयास करने लगे पर आक्रोशित ग्रामीण ने पुलिस को शव उठाने से मना करने लगे. साथ ही शव को सड़क पर रखकर जाम करने का प्रयास करने लगे. इसपर पुलिस पदाधिकारी व आक्रोशित ग्रामीणों में तीखी बहस हो गयी. लोगों ने करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया. वहीं, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख व लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने सख्ती और डीएसपी के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने लाठी भांजकर घटनास्थल से लोगों को हटवाया. इसके बाद पुलिस पुलिस पदाधिकारी ने दोनों घायल युवक भायर मुर्मू व राजेश मुर्मू को इलाज के लिए सारठ सीएचसी भेज दिया. जबकि मनोज राणा के शव को एंबुलेंस पर लाद कर पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. इसके बाद में परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. वहीं, बताया गया कि स्कूटी चालक ने यदि हेलमेट पहना होता शायद जान बच जाती. जबकि स्थानीय विधायक चुन्ना सिंह भी लगातार बाइक सवार लोगों से हेल्मेट पहनकर बाइक चलाने की अपील करते रहे हैं.
मृतक बिजली लाइन का करता था काम:
मृतक के पिता व चाचा ने बताया कि मनोज राणा बिजली पोल गाड़ने व तार लगाने का काम करता था. सोमवार को वह अपने सहयोगी कर्मियों के साथ काम के लिए साइट देखने निकला था. इसी बीच यह घटना हो गयी. मनोज राणा शादी सुदा है और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. पिता चाचा व छोटे भाई ने सीएचसी के स्ट्रेचर में पड़े मनोज के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगा. पिता तो कुछ बोलने की स्थिति में ही नहीं था.
—————पालोजोरी-सारठ पथ पर तुरीपहाड़ी बसहा पेट्रोल पंप के पास की घटना मृतक युवक सारठ थाना क्षेत्र के झिलुआ पंचायत के बोड़वा गांव का रहने वाला
घायल युवक पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वालादुर्घटना के बाद सड़क जाम करने पर अड़े आक्रोशित ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस पदाधिकारी ने दिखायी सख्ती, भांजी लाठी
पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीण घटना स्थल से हटेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




