Deoghar News : महिला हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Updated at : 17 Feb 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : महिला हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

महिला फल विक्रेता की गला रेतकर व चाकू से गोदकर हत्या करने के 48 घंटे बीत गये. इस मामले में अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं खोज सकी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : महिला फल विक्रेता की गला रेतकर व चाकू से गोदकर हत्या करने के 48 घंटे बीत गये. इस मामले में अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं खोज सकी है. घटना के दूसरे दिन रविवार को दुमका से डॉग स्क्वॉयड मंगाकर पुलिस द्वारा पूरे घटनास्थल की जांच करायी गयी. वहीं उस इलाके में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, बावजूद महिला हत्याकांड में पुलिस को कोई उपलब्धि हाथ नहीं लग सकी है. हालांकि इस मामले में कोई अधिकारिक जानकारी भी पुलिस द्वारा नहीं दी जा रही है. जांच के क्रम में झाड़ियों के बीच से होकर खोजी कुत्ता आगे आस्था नगर मुहल्ले की गलियों से गुजरते हुए नंदन पहाड़-बरमसिया तरफ जाने वाले मुख्य पथ में निकलकर मंगल तालाब की अंतिम सीढ़ी के समीप पानी के पास तक पहुंचा, फिर भी कुछ पता नहीं चल रहा है. ज्ञात हो कि नगर थानांतर्गत नंदन पहाड़ के समीप शिल्पग्राम के तारामंडल की बाउंड्री के पीछे रेल लाइन के समीप झाड़ियों के बीच रविवार की रात करीब 8.30 बजे सब्जी बेचकर वापस घर लौट रही 30 वर्षीय महिला की अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. हत्यारों ने महिला के गले को धारदार हथियार से काट दिया था. घटना के बाद मृतका के पति खरबारी महेशमारा निवासी शैलेंद्र महथा की शिकायत पर नगर थाने में उसकी हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद पुलिस ने रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी, किंतु कुछ नहीं मिल सका था. मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola