नौ महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विराेध प्रदर्शन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नौ महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विराेध प्रदर्शन

करौं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा देवघर की हुई बैठक

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा देवघर की ओर से करौं प्रखंड कमेटी का गठन के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडल सह संयोजक आसिफ हुसैन, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कुमारी पूनम, लक्ष्मी कुमारी, उषा कुमारी की देखरेख में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सभी नियमित कर्मियों, एनएचएम एवं आउटसोर्स कर्मियों की समस्या एवं समाधान के बारे में जानकारी ली गयी. डीएमएफटी एएनएम को पिछले 9 माह से मानदेय नहीं मिलने की बात पर संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विषय में सिविल सर्जन से बात करने की बात कही गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी, उपाध्यक्ष पवन झा व स्वाती मिंज, प्रखंड मंत्री शैलेश कुमार सिंह, प्रखंड संयुक्त मंत्री अमित कुमार ओझा व सूर्यकांत पांडे, प्रखंड कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, जिला प्रतिनिधि रॉबर्ट मुर्मू, संघर्ष मंत्री रुबी कुमारी, नीलम लकड़ा, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति किरण, सोनी कुमारी, धर्मशिला कुमारी, आत्या परवीन, प्रदीप टुडू को सर्वसम्मति से चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola