खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated at : 21 Apr 2024 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया गांव के टोला कलोड़िया में रविवार की सुबह टैटू राय के घर में खाना बनाने के क्रम आग लग गयी. घटना में हजारों का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया गांव के टोला कलोड़िया में रविवार की सुबह टैटू राय के घर में खाना बनाने के क्रम आग लग गयी. इसकी सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में गांव के लोग बाल्टी में पानी लेकर दौड़े व आग बुझाने की कोशिश की. इस दौरान आग पर काबू नहीं पाया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी, तो अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि मिट्टी के चूल्हा में खाना बना रहे थे. इसी दौरान तेज हवा आने से आग की चिनगारी उड़ी और घर में आग लग गयी. इससे घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें बर्तन, कपड़े, मोबाइल, धान, चावल, खाद्य सामग्री आदि शामिल हैं. उन्होंने करीब 30 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है. पीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola