मिष्ठान भंडार दुकान से सरेआम बाइक चोरी, थाने में की शिकायत

सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी बुलेट गुरुवार को चोरी हो गयी.
सारठ. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी बुलेट गुरुवार को चोरी हो गयी. चोरी की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है. इस संबंध में पालाेजोरी के वेदगावां (नवाडीह) निवासी फिरदौस अंसारी ने कहा कि वे अपनी बुलेट जेएच 15- डब्लू 9227 से शाम के करीब पांच बजे सारठ आया था. थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रोज मिष्ठान भंडार के सामने बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर मिठाई दुकान में नाश्ता करने गया था. वहीं, बाइक मालिक ने बताया कि महज कुछ मिनट बाद वापस आकर देखा कि बुलेट वहां से गायब थी. इसके बाद काफी खोजबीन की. पर कुछ पता नहीं चला. इसके थाने में अज्ञात चोरों द्वारा बुलेट चोरी कर लेने की लिखित शिकायत की है. इधर, पुलिस मिली शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं, मिठाई दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पता चला कि हेलमेट पहना हुआ कोई अज्ञात युवक आया और गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




