जगदीशपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Updated at : 22 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
जगदीशपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बेंगाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114 ए पर जगदीशपुर के निकट शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक गोनेश्वर हांसदा (27) गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भलपहरी गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जाता है गोनेश्वर हांसदा अपनी बाइक (जेएच 11एएच 6235) पर सवार होकर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के धमनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर से भलपहरी लौट रहा था. इसी क्रम में जगदीशपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ( जेएच 10 बीपी 9508) से आमने- सामने से टक्कर हो गयी. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि गोनेश्वर हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि उसके सिर में गंभीर चोट आया था. ग्रामीणों ने घटना की सूचना बुढ़ैई पुलिस को फोन पर दी. इसके बाद बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार, सअनि धीरेन्द्र मिश्रा, सअनि शकील अहमद सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली. बताया जाता है कि सड़क के बीचो बीच एक बकरी के सामने आ जाने के कारण दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही ऑटो और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं, पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. —————- गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114 ए पर हुई सड़क दुर्घटना गिरिडीह लौटते वक्त हुआ हादसा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola