शहर को पानी देने में निगम का पूरा सिस्टम फेल : पीएचइडी एइ
देवघर : शहरी क्षेत्र में समुचित ढंग से जलापूर्ति व्यवस्था नहीं हो पाने के लिए नगर निगम के अभियंता सह जल प्रभारी समीर सिन्हा ने पीएचइडी के मैकेनिकल विंग को जिम्मेवार ठहराया था. इस पर पीएचइडी ने आज कड़ा एतराज जताया है. पीएचइडी मैकेनिकल विंग के सहायक यांत्रिक अभियंता रूदल मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी […]
सहायक अभियंता ने बताया कि पीएचइडी का यांत्रिक प्रभाग परिचालन में उनका तकनीकी सहयोग करता आ रहा है. यही वजह है कि श्रावणी मेला 2016 में समुचित जलापूर्ति भी यांत्रिक प्रभाग की तत्परता दिखाये जाने के कारण ही संभव हो सका. श्रावणी मेला के दौरान यांत्रिक प्रभाग की अोर से कराये गये 52 लाख रुपये के कार्यों में से निगम द्वारा 22 लाख रुपये का भुगतान भी अब तक लंबित है. देवघर शहर में जल संयोजन व जल कर की राशि भी नगर निगम की अोर से वसूली जाती है. कनेक्शन भी निगम ही देता है.
मरम्मत व संपोषण मद में विभाग द्वारा यांत्रिक प्रभाग को कोई भी निधि उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे में नगर निगम अपनी विफलता छिपाने के लिए यांत्रिक प्रभाग पर दोषारोपण कर रहा है, जो सही नहीं है. यांत्रिक प्रभाग द्वारा समय-समय पर जो तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जाती है, निगम की अोर से उसकी भी अनदेखी की जाती है. बतातें चलें कि विभाग के प्रधान सचिव व अभियंता प्रमुख के निर्देशानुसार अब मैकेनिकल विंग निगम को सपोर्ट नहीं कर सकेगा. दो माह तक निगम वाटर सप्लाई केंद्र में अनुबंध पर या स्थायी तौर पर अभियंता व कर्मी की नियुक्ति कर ले, नहीं तो दो माह बाद मैकेनिकल विंग जलापूर्ति कार्य में किसी तरह का सहयोग नहीं कर सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










