मधुपुर में आज भी आठ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
मधुपुर : पटवाबाद स्थित पावर सब स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका. बताया जाता है कि कम क्षमता के क्रेन रहने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं लगा. हालांकि जले हुए पुराने ट्रांसफार्मर को अलग-अलग पार्ट में खोल कर हटा दिया गया. अब अधिक क्षमता का दूसरा क्रेन मंगाया गया […]
मधुपुर : पटवाबाद स्थित पावर सब स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका. बताया जाता है कि कम क्षमता के क्रेन रहने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं लगा. हालांकि जले हुए पुराने ट्रांसफार्मर को अलग-अलग पार्ट में खोल कर हटा दिया गया. अब अधिक क्षमता का दूसरा क्रेन मंगाया गया है. जिसके बाद रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया जा सकेगा. इस दौरान शहर समेत समूचे ग्रामीण अंचलों में रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आठ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
इस आशय की जानकारी विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के श्रम मंत्री राज पलिवार की पहल पर ट्रांसफार्मर जलने के तीन दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर मधुपुर पहुंच गया है. फिलहाल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को रोटेशन के आधार पर एक-एक घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










