विनोद सुल्तानियां अध्यक्ष व जगदीश मुंदड़ा बने मंत्री

Updated:
विज्ञापन

चुनाव . श्याम कीर्तन मंडल का चुनाव संपन्न देवघर : कास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल में मंडल कमेटी का गठन के लिए चुनाव कराया गया. इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक मंत्री व एक कोषाध्यक्ष का चयन किया गया. इस अवसर पर मंडल परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही. मंडल के सदस्य अपने-अपने […]

विज्ञापन

चुनाव . श्याम कीर्तन मंडल का चुनाव संपन्न

देवघर : कास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल में मंडल कमेटी का गठन के लिए चुनाव कराया गया. इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक मंत्री व एक कोषाध्यक्ष का चयन किया गया. इस अवसर पर मंडल परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही.
मंडल के सदस्य अपने-अपने समर्थकों के साथ जुगाड़ लगाने में जुटे रहे. इसके बाद लोगों ने सर्वसम्मति से विनोद सुल्तानियां को अध्यक्ष, जगदीश मुंदड़ा को मंत्री, विमल खेतान, संजय बंका को उपाध्यक्ष व राजीव सर्राफ को कोषाध्यक्ष चुना. इसमें चुनाव पदाधिकारी यमुना प्रसाद लच्छीरामका थे. विनोद सुल्तानियां लगातार तीसरी बार मंडल के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं. मंडल के अधिकांश सदस्यों को श्री सुल्तानिया के प्रति उदार भाव रहा.
नवचयनित अध्यक्ष ने कहा
नवचयनित अध्यक्ष विनोद सुल्तानियां ने बताया कि मंडल के सदस्यों ने तीसरी बार उन्हें अध्यक्ष बनाया है. इसके लिए सभी को बधाई देते हैं. मंडल में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेंगे. यहां पर पूर्व से चल रहे सभी धार्मिक अनुष्ठान भी जारी रखेंगे. जल्द ही मंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इसमें सभी के विचारों को लिया जायेगा. जनहित में नये-नये कार्यों को भी शुरू करने पर निर्णय लिया जायेगा.
मंत्री ने कहा
नवचयनित मंत्री जगदीश मुंदड़ा ने कहा कि सभी सदस्यों की भावनाओं का ध्यान रखेंगे. सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. सदस्यों ने हमारे ऊपर विश्वास जताया है. उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola