विमुद्रीकरण का अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा दूरगामी प्रभाव : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

देवघर : एएस कॉलेज देवघर में वाणिज्य विभाग की ओर से ‘विपणन क्षेत्र पर विमुद्रीकरण का प्रभाव’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो फणिभूषण यादव, प्रो महेश सिंह, प्रो डीपी मंडल, प्रो नंदन द्विवेदी व प्रो विजयालक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया गया. प्राचार्य ने कहा कि विमुद्रीकरण आधुनिक समय […]

विज्ञापन

देवघर : एएस कॉलेज देवघर में वाणिज्य विभाग की ओर से ‘विपणन क्षेत्र पर विमुद्रीकरण का प्रभाव’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो फणिभूषण यादव, प्रो महेश सिंह, प्रो डीपी मंडल, प्रो नंदन द्विवेदी व प्रो विजयालक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया गया. प्राचार्य ने कहा कि विमुद्रीकरण आधुनिक समय की मांग है.

इसका अर्थव्यवस्था एवं विपणन क्षेत्र पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा. सेमिनार में प्रथम पुरस्कार आकाश भारती, द्वितीय पुरस्कार रूनम कुमारी, तृतीय पुरस्कार दीपशिखा श्रीवास्तव, चतुर्थ पुरस्कार कुमारी निशा एवं पंचम पुरस्कार एलिजा ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सेमिनार में श्वेता सिंह, प्रियंका राय, पूजा, काजल, प्रीति, नीसिति, कृष्णा, आशीष, प्रशांत, धीरज, सोनू, विश्वराज, राज कुमारी, प्रियंवदा, रोहित, श्रुति, रिचा, किरण, योगेंद्र, अजीत ने अपने-अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि पांडेय, आशीष, धीरज, आकाश आदि ने महती भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola