चोरी का खाद खपाने जा रहे तीन आरोपित गिरफ्तार
जसीडीह: जसीडीह पुलिस ने टाभाघाट मोड़ पर छापेमारी कर अवैध रूप से 14 बोरा डीएपी खाद ले जा रहे तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने खाद सहित टेंपो को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोगों द्वारा टैंपो से चोरी के […]
इसकी जानकारी मिलते ही टाभाघाट मोड़ पर एएसआइ रामनंदन सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे तथा वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इसी क्रम में टेंपो (जेएच 15 एच 8751) में 14 बोरा डीएपी खाद अवैध रूप से लेकर तीन व्यक्ति जा रहे थे.
जिससे पुलिस ने कागजात की मांग की, लेकिन किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखाया गया. इसके बाद पुलिस ने खंडहरा के कोडाडीह निवासी टेंपो चालक गोरेलाल पासवान सहित टेंपो में सवार जसीडीह सरकारी तालाब निवासी प्रमोद वर्णवाल तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर निवासी मौसम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में एएसआइ के बयान पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने टेंपो में इफको कंपनी के खाद को बरामद किया है. आरोपितों को न्यायिक दंडाधिकरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










