भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: थाना क्षेत्र के सरसा मोड़ के समीप पुलिस ने छापेमारी कर लगभग दो हजार पाउच तथा लगभग 150 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया. इस दौरान एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शराब कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में देशी व विदेशी […]

विज्ञापन
जसीडीह: थाना क्षेत्र के सरसा मोड़ के समीप पुलिस ने छापेमारी कर लगभग दो हजार पाउच तथा लगभग 150 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया. इस दौरान एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शराब कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब का खेप बिहार ले जाया जा रहा है.

सूचना मिलने पुलिस सक्रिय हो गयी तथा एएसआई भरत सिंह ने पुलिस बल के साथ सरसा मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी क्रम में एक बिना नंबर के टेंपो में 10 बोरा में देशी शराब के पाउच तथा लगभग 150 बोतल विदेशी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है.

पुलिस ने जांच के दौरान कागजात की मांग की, तो वे लोग किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखा पाये. इसके बाद पुलिस ने वाहन सहित शराब जब्त कर चालक बांका जिला निवासी पप्पू कापरी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एएसआइ भरत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola