बाइक सामने आ जाने से बुरी तरह पलटा बोलेरो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चितरा: देवघर बाबाधाम मंदिर से मुंडन कराकर निरसा जा रहा बोलेरो चितरा थाना क्षेत्र के गांजामोड़ के समीप पलट गयी. इसमें बोलेरो सवार एक मासूम देबोय (3) समेत युवक बिरेश्वर गोरांय घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना के एएसआई बबलू कुमार व सिकंदर प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को […]
विज्ञापन
चितरा: देवघर बाबाधाम मंदिर से मुंडन कराकर निरसा जा रहा बोलेरो चितरा थाना क्षेत्र के गांजामोड़ के समीप पलट गयी. इसमें बोलेरो सवार एक मासूम देबोय (3) समेत युवक बिरेश्वर गोरांय घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना के एएसआई बबलू कुमार व सिकंदर प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को चितरा कोलियरी स्थित अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया. बोलेरो सवार ने बताया कि हम सभी देवघर से बच्चे का मुंडन कराने के बाद वापस निरसा जा रहे थे.
जैसे हमलोग गांजामोड़ के पास पहुंचे तो बीच में बाइक आ गया. बाइक को बचाने के क्रम में बोलेरो असंतुलित होकर पलट गयी. इस संबंध में चितरा थाना के एएसआई बबलू कुमार व सिकंदर सिंह ने कहा कि बड़ा हादसा होने टल गया. बोलेरो बहुत बुरी से पलटी है. वहीं दूसरी ओर प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी बोलेरो सवार को निरसा भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










