OMG: दुधमुंहे को जमीन पर पटक कर मार डाला, पढें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा : शुक्रवार को जमीन विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई के कलेजे के टुकड़ा दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला. घटना थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी कासीटोला की है. अपने मृत नवजात को गोद में लेकर रोती-बिलखती मां बेबिया देवी थाना पहुंची और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करते हुए […]

विज्ञापन
मारगोमुंडा : शुक्रवार को जमीन विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई के कलेजे के टुकड़ा दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला. घटना थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी कासीटोला की है. अपने मृत नवजात को गोद में लेकर रोती-बिलखती मां बेबिया देवी थाना पहुंची और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करते हुए दहाड़ मारकर रोने लगी.
बेबिया ने रिश्तेदार प्रमोद महथा व सास रोहती देवी को आरोपित बनाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि काफी पुराने जमीन विवाद को लेकर विनोद महथा का रिश्तेदार प्रमोद महथा से झगड़ा चल रहा था. शुक्रवार की सुबह भी प्रमोद का विनोद से जमीन के मुद्दे पर झगड़ा हुआ. इस दौरान प्रमोद महथा व सास रोहती देवी मारपीट करने लगे. उस वक्त बेबिया अपने नवजात बच्चे को गोद में लिये हुए थी तभी अचानक आरोपित ने गोद से नवजात को छीन कर जमीन पर पटक दिया. घायल अवस्था में बच्चे को रमजानी मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताते चलें कि विनोद व प्रमोद सहोदर भाई है. घटना को लेकर विनोद की पत्नी बेबी देवी ने हत्या का मामला दर्ज किया है. जिसमें देवर प्रमोद व अपनी सास रोहती देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है.
क्या कहते है थाना प्रभारी
मारगोमुंडा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने कहा कि जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुई. जिसमें बच्चे की हत्या कर दी गई.घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola