ऑटो पलटी, पांच घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : चकाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चालक का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गयी. घटना में ऑटो पर सवार यात्री चकाई थाना क्षेत्र के दोलमपुर निवासी छोटेलाल राणा सहित मोहन मुर्मू, पंचशीला देवी, बाबूलाल मुर्मू व हेमंती देवी गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से […]
विज्ञापन
देवघर : चकाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चालक का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गयी. घटना में ऑटो पर सवार यात्री चकाई थाना क्षेत्र के दोलमपुर निवासी छोटेलाल राणा सहित मोहन मुर्मू, पंचशीला देवी, बाबूलाल मुर्मू व हेमंती देवी गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाकर भरती कराया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. बाकी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है. डॉक्टर ने उनलोगों की हालत खतरे से बाहर बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










