डॉ सुधीर ने लिया पदभार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर कॉलेज के नये प्राचार्य बने डॉ सुधीर कुमार सिंह डॉ प्रमोदिनी हांसदा का एसपी कॉलेज दुमका तबादला डॉ सुधीर कुमार सिंह एसपी कॉलेज दुमका में थे कार्यरत देवघर : देवघर कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण कर लिया. डॉ सुधीर एसपी कॉलेज दुमका में अंगरेजी […]
विज्ञापन
देवघर कॉलेज के नये प्राचार्य बने डॉ सुधीर कुमार सिंह
डॉ प्रमोदिनी हांसदा का एसपी कॉलेज दुमका तबादला
डॉ सुधीर कुमार सिंह एसपी कॉलेज दुमका में थे कार्यरत
देवघर : देवघर कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण कर लिया. डॉ सुधीर एसपी कॉलेज दुमका में अंगरेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे.
इस अवसर पर निवर्तमान प्राचार्या डॉ प्रमोदिनी हांसदा को कॉलेज परिवार की ओर से विदाई दी गयी. डॉ हांसदा का तबादला पीजी सेंटर दुमका कर दिया गया है. पत्रकारों से बातचीत में नये प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में छात्रों की नियमित उपस्थिति एवं वर्ग अध्ययापन कार्य सुनिश्चित कराना पहली प्राथमिकता होगी. 27 मार्च को विद्यार्थियों के साथ मीटिंग करेंगे. उसके बाद अभिभावकों के साथ मीटिंग कर विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के सभी दिशा-निर्देश को बतायेंगे. बावजूद विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं हुई तो विश्वविद्यालय के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य किया जायेगा. देवघर कॉलेज को नैक से बी-ग्रेड की मान्यता प्राप्त है. अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो ग्रेड ऊपर उठने की बजाय घटता चला जायेगा. पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व के वित्तीय अनियमितता के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
इधर, डॉ प्रमोदिनी हांसदा ने देवघर कॉलेज के अनुभव को यादगार बताया. उन्होंने कहा कि देवघर कॉलेज यूनिवर्सिटी का वन ऑफ द बेस्ट कॉलेज है. यहां के शिक्षक काफी योग्य हैं. अध्यापक का पद करीब 50 फीसदी रिक्त पड़ा है. नन-टीचिंग स्टाफ की कमी है. इंफ्रास्ट्रक्चर को और दुरूस्त करने की जरूरत है. इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक सहित काफी संख्या में शिक्षकेतर कर्मचारी व विद्यार्थी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










