डीजीपी ने सभी एसपी को दिया निर्देश, झारखंड में भी एंटी रोमियो स्क्वायड

Updated:
विज्ञापन

रांची/देवघर: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां शुरू हुए एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह झारखंड में भी स्क्वायड बनाने का आदेश जारी हुआ है. संताल प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड गठन के बाद छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने […]

विज्ञापन
रांची/देवघर: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां शुरू हुए एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह झारखंड में भी स्क्वायड बनाने का आदेश जारी हुआ है. संताल प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड गठन के बाद छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जायेगा. इधर, देवघर एसपी ए विजयालक्ष्मी ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर लिया है.
वहीं सूत्रों ने बताया कि डीजीपी डीके पांडेय ने 22 मार्च की शाम पांच से छह बजे के बीच सभी जिलों के एसपी व मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के वाट्सएप पर यह निर्देश जारी किया है. डीजीपी ने एसपी से कहा है कि अपने-अपने जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर आदेश अनुपालन की रिपोर्ट भेजें.डीजीपी का आदेश मिलने के साथ ही सभी एसपी ने अपने-अपने जिलों में चार-पांच एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन भी कर दिया है. स्क्वायड में महिला पुलिस पदाधिकारियों व महिला आरक्षी को शामिल किया गया है.

एंटी रोमियो स्क्वायड को पार्क, महिला स्कूलों-कॉलेजों के आस-पास विशेष रूप से तैनात किया गया है. साथ ही स्क्वायड के सदस्यों को शाम में मॉल व बाजारों में भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि वहां महिलाओं व युवतियों के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाएं रोकी जा सके. रांची में शुक्रवार से विभिन्न कॉलेजों के बाहर विशेष रूप से अभियान चलाया जायेगा.

झारखंड में पहले से चल रही योजनाएं
शक्ति एप, पिंक पेट्रोल, शक्ति कमांडो फोर्स व महिला हेल्प लाइन : महिलाओं व स्कूलों-कॉलेजों की छात्राओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस पहले से चार योजनाओं पर काम कर रही है. रांची समेत कुछ जिलों में महिला हेल्प लाइन का संचालन किया जा रहा है. रांची और जमशेदपुर में एंड्रायड फोन पर चलनेवाले शक्ति एप की शुरुआत की गयी है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, साहेबगंज समेत कई जिलों में छेड़खानी या इव टीचिंग रोकने के लिए पिंक पेट्रोल नाम से मुहिम चलायी जा रही है. रांची शहर में स्कूलों-कॉलेजों के आस-पास छात्राओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो फोर्स का गठन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola