सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योगी की राह पर झारखंड भी देवघर : यूपी के योगी की राह पर अब झारखंड भी चल पड़ा है. संताल सहित प्रदेश के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन शुरू हो गया है. इसका शुभारंभ देवघर जिले की एसपी ए विजयालक्ष्मी ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर किया. संताल प्रक्षेत्र के […]
विज्ञापन
योगी की राह पर झारखंड भी
देवघर : यूपी के योगी की राह पर अब झारखंड भी चल पड़ा है. संताल सहित प्रदेश के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन शुरू हो गया है. इसका शुभारंभ देवघर जिले की एसपी ए विजयालक्ष्मी ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर किया. संताल प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड राज्य के सभी जिलों में गठित करना है. इसके तहत छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जायेगा.
हर जिले के एसपी अपने स्तर से एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर जल्द ही अभियान शुरू करेंगे. एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन से राह चलते छेड़खानी करने वाले रोमियो की मुश्किलें बढ़ जायेगी. खासकर महिला कॉलेज सहित स्कूल-कॉलेजों के इर्द-गिर्द एंटी रोमियो स्क्वायड कड़ी निगरानी रखेगी. पुलिस की इस पहल से जहां समाज के लोगों में खुशी है. वहीं मनचलों व उच्चकों की नींद उड़ने लगी है.
छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलेगा अभियान
अब राह चलते छेड़खानी करने वाले रोमियो की बढ़ जायेगी मुश्किलें
खासकर महिला कॉलेज सहित सभी स्कूल-कॉलेजों के आसपास रखी जायेगी निगरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










