दुष्कर्म का आरोपित कोर्ट में पेश

Updated:
विज्ञापन

देवघर: गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट तथा थाना घेराव के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपित मुखिया पति निवास मंडल को पालोजोरी थाना की पुलिस ने एडीजे-1 के कोर्ट में पेश कराया. पेशी के पश्चात एडीजे-1 कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित मुखिया पति निवास मंडल को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. पुलिस ने निवास […]

विज्ञापन
देवघर: गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट तथा थाना घेराव के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपित मुखिया पति निवास मंडल को पालोजोरी थाना की पुलिस ने एडीजे-1 के कोर्ट में पेश कराया. पेशी के पश्चात एडीजे-1 कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित मुखिया पति निवास मंडल को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.

पुलिस ने निवास को बसहा गांव के पास एक लाइन होटल से गिरफ्तार किया था. पालोजोरी थाना कांड संख्या 28/17, 30/17 व 31/17 का आरोपी निवास मंडल कचुवासोली पंचायत की मुखिया का पति है. जानकारी के अनुसार, निवास मंडल के खिलाफ कांड संख्या 28/17 में अपने कई सहयोगियों के साथ पालोजोरी थाना के सामने जाम लगाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है.

वहीं डुमरकोला गांव के ही रासबिहारी पहाड़िया ने मुखिया पति निवास मंडल व अन्य 10 लोगों के खिलाफ तंग तबाह, मारपीट, गाली गलौज करने व डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 30/17 के तहत मामला दर्ज कराया था. इसके अलावा कांड संख्या 31/17 के तहत गैंग रेप की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola