जोधपुर विवि की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी

Updated:
विज्ञापन

देवघर: स्थानीय एक शिक्षण संस्थान द्वारा जोधपुर विश्वविद्यालय की डिग्री दिलाने के नाम पर दर्जनों छात्र-छात्राओं से करीब 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उक्त संस्थान के प्रमुख मोहनपुर थानांतर्गत रामपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध लिखित शिकायत नगर थाना में दी गयी है. करण […]

विज्ञापन
देवघर: स्थानीय एक शिक्षण संस्थान द्वारा जोधपुर विश्वविद्यालय की डिग्री दिलाने के नाम पर दर्जनों छात्र-छात्राओं से करीब 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उक्त संस्थान के प्रमुख मोहनपुर थानांतर्गत रामपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध लिखित शिकायत नगर थाना में दी गयी है. करण के अनुसार उक्त संस्थान का कार्यालय पुरनदाहा में है. वहीं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिये फीस जमा कर नामांकन कराया था. परीक्षा देकर पास किये. इसके बाद उक्त संस्थान द्वारा उनलोगों को सर्टिफिकेट आदि भी दिये गये थे.
छात्र-छात्राओं ने जोधपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने सर्टिफिकेट आदि का वेरिफिकेशन कराया तो उनलोगों को फर्जी बता दिया गया. इसके बाद वे सभी पैसे वापस कराने हेतु संस्थान प्रमुख के पास गये.
जानकारी मिली कि संस्थान के संचालक वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. इधर पता चला कि संस्थान प्रमुख यहां आये हैं. इसके बाद छात्रों ने उसके घर पहुंचकर घेराव करने की भी योजना बनायी. समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच-पड़ताल चल रही है. फिलहाल नगर पुलिस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola