होटवार में होगी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता, चयनित बालक-बालिकाअों को आज डीसी करेंगे रवाना
देवघर : रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होनेवाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले के 50 बालक-बालिकाएं शुक्रवार को रांची जायेंगे. इन्हें डीसी अरवा राजकमल व डीएसए के पदाधिकारी दोपहर एक बजे केके स्टेडियम परिसर से रवाना करेंगे. खेलगांव में 16 से 20 मार्च तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें राज्यभर […]
उसके बाद उन खिलाड़ियों का खेल अकादमी में नामांकन होगा, जहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे. इसके अलावा चयनित खिलाड़ियों को अंग्रेजी माध्यम से विद्यालय में मुफ्त शिक्षा, रहने व खाने के लिए सभी सुविधा युक्त हॉस्टल तथा चिकित्सा सुविधा के साथ 500 रुपये छात्रवृत्ति भी मिलेगी.
बतातें चलें कि झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की देखरेख में अोलंपिक के लिए राज्य से खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से 24 जिलों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इस क्रम में देवघर के 50 बालक-बालिकाअों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था. इसमें 35 बालक व 15 बालिकाएं शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










