मुरगा बनाने काे लेकर हुआ था विवाद, दादा ने कुल्हाड़ी से की पांचवर्षीय पोते की हत्या

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर: थाना क्षेत्र के अमजो गांव में रविवार की शाम दिनेश्वर कोल उर्फ जोरावर कोल ने अपने ही पांच साल के पोते की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि नरेश कोल व उसके पिता दिनेश्वर कोल में मुरगा बनाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश्वर […]

विज्ञापन
देवीपुर: थाना क्षेत्र के अमजो गांव में रविवार की शाम दिनेश्वर कोल उर्फ जोरावर कोल ने अपने ही पांच साल के पोते की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि नरेश कोल व उसके पिता दिनेश्वर कोल में मुरगा बनाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश्वर ने पोते को जान से मारने की धमकी तक दे दी.

पिता की धमकी को नरेश नहीं समझ सका और दिनेश्वर ने आवेश में घटना को अंजाम दे दिया. बताया जाता है कि मां पांच वर्षीय बेटे आर्य कुमार कोल व चार महीने की बेटी को कमरे में सुलाकर चापानल पानी लाने गयी थी. पिता नरेश कोल बुढ़ई हाट गये थे. तभी आरोपित दादा दिनेश्वर कोल ने सोये हुए पोते को उठाया व कमरा बंद कर कुल्हाड़ी से उसपर प्रहार करना शुरू कर दिया.

बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ते हुए आयी व कमरा बंद देखकर उसने भी चिल्लाना शुरू कर दिया. हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे व किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया. दरवाजा खुलते ही जो नजारा दिखे उसे देख सबों के होश उड़ गये. बच्चे की लाश कमरे में पड़ी थी आैर दादा के हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी. हाथ में कुल्हाड़ी देखकर किसी ने भी उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटायी. फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. तब तक आरोपित हाथ में कुल्हाड़ी लिये आंगन में बैठा रहा. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आयी. लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये देवघर भेज दिया. मृतक के पिता नरेश कोल के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 33/17 व धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola