झारखंड : भाजपा सरकार के मंत्री रणधीर सिंह व गोड्डा के सांसद निशिकांत योजनाओं का श्रेय लेने के मुद्दे पर आमने-सामने
Updated at : 07 Mar 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : झारखंड के देवघर जिले सारठ विधानसभा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों व योजनाओं की स्वीकृति को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मीडिया में अपनी उपलब्धियां बताने पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गहरी आपत्ति जतायी है. कृषि मंत्री श्री सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधानसभा […]
विज्ञापन
देवघर : झारखंड के देवघर जिले सारठ विधानसभा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों व योजनाओं की स्वीकृति को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मीडिया में अपनी उपलब्धियां बताने पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गहरी आपत्ति जतायी है. कृषि मंत्री श्री सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी योजनाओं की अनुशंसा उनके द्वारा की जा रही है ना कि गोड्डा सांसद द्वारा. योजनाओं की अनुशंसा से लेकर उनकी स्वीकृति दिलाने व डीपीआर तैयार कराने तक वे एक सजग विधायक की तरह लगे रहे हैं.
ऐसे में दुमका लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सारठ विस क्षेत्र में उनकी योजनाओं का श्रेय गोड्डा सांसद कैसे ले सकते हैं ? उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 10 चेक डैम भी उनकी अनुशंसा पर ही स्वीकृत हुए हैं, लेकिन इसका श्रेय भी गोड्डा सांसद लेने की कोशिश कर रहे हैं. कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा स्वीकृत करायी गयी योजनाओं की उपलब्धि किसी और को लेने नहीं दिया जायेगा. सारठ विस में प्रमुख जलापूर्ति योजना व चेकडैम की स्वीकृति सिर्फ उनके प्रयास का परिणाम है.ध्यान रहे कि सारठ विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है न कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के तहत. दुमका लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में शिबू सोरेन सांसद हैं.
स्वीकृत चेकडैम
पालोजोरी के बंसबुटिया जोरिया में श्रृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण, बांधडीह जोरिया में चेकडैम निर्माण, जरमुंडी जोरिया में चेकडैम निर्माण, बासनली जोरिया में चेकडैम निर्माण, कनकी जोरिया में चेकडैम निर्माण, सारठ के सरडीह जोरिया में चेकडैम निर्माण, महलजोरी जोरिया में चेकडैम निर्माण व पिंडरी जोरिया में चेकडैम निर्माण प्रमुख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




