गोलीकांड के आरोपित राजेश यादव उर्फ बंटा ने किया सरेंडर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के मामले के नामजद आरोपित राजेश यादव उर्फ बंटा ने सोमवार सुबह में सीजेएम कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके पूर्व रविवार […]
विज्ञापन
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के मामले के नामजद आरोपित राजेश यादव उर्फ बंटा ने सोमवार सुबह में सीजेएम कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके पूर्व रविवार रात से ही नगर पुलिस ने बंटा के घर पर व रिश्तेदारों के यहां दबिश बढ़ा दी थी. पुलिस की मानें तो इसके बाद ही बंटा सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा.
जानकारी हो कि आपसी रंजिश में जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप 18 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले को लेकर सौरभ के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 106/17 भादवि की धारा 341, 323, 307, 504, 506, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जलसार रोड पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप निवासी सागर राउत सहित पुरनदाहा निवासी बंटा यादव, होली डे हाउस बंपास टाउन निवासी संदीप तुरी व क्लब ग्राउंड बस स्टैंड के समीप निवासी छोटू धपरा को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी में जिक्र है कि घटना के पूर्व अपने ममेरे भाई हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी कुंदन झा के साथ वह ट्यूशन पढ़ने पल्सर बाइक से जा रहा था. उसी दौरान आरोपितों ने रोक लिया. गाली-गलौज देते हुए दो पिस्तौल से उसपर तीन गोली फायर कर दिया. यह भी आरोप है कि सागर व बंटा ने ही उसपर चलायी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली का खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










