छात्रा अपहरण कांड : आरोपितों के खिलाफ वारंट लेगी पुलिस
देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के मामले में दर्ज कांड संख्या 104/17 के आरोपितों अनुज कुमार केसरी समेत उसके पिता गोपाल केसरी व उसकी मां के खिलाफ अब नगर पुलिस कोर्ट में वारंट प्रे करेगी. कांड के आइओ ने इसकी तैयारी कर ली है. संभावना है कि सोमवार को वारंट के […]
देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के मामले में दर्ज कांड संख्या 104/17 के आरोपितों अनुज कुमार केसरी समेत उसके पिता गोपाल केसरी व उसकी मां के खिलाफ अब नगर पुलिस कोर्ट में वारंट प्रे करेगी. कांड के आइओ ने इसकी तैयारी कर ली है. संभावना है कि सोमवार को वारंट के लिए कोर्ट में कांड के आइओ द्वारा प्रार्थना पत्र दी जायेगी. पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को ही स्कूल से छात्रा गायब हुई थी. मामले में उसी दिन शाम में उसके परिजनों ने नगर थाना में छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










