मारपीट में घायल ललित की हालत अब भी गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घटनाÂ आरोपितों का वारंट वापस कर पुलिस मांगेगी इश्तेहार व कुर्की पं बीएन झा पथ में एक भूखंड पर 10 फरवरी को हुई मारपीट का मामला घायल की पत्नी मोनिका मिश्रा ने नगर थाना में दर्ज करायी है प्राथमिकी आरोपित हैं उमेश झा सहित राजेश झा, रामचंद्र झा व बिहारी मिश्र रामचंद्र हुए थे गिरफ्तार, […]
विज्ञापन
घटनाÂ आरोपितों का वारंट वापस कर पुलिस मांगेगी इश्तेहार व कुर्की
पं बीएन झा पथ में एक भूखंड पर 10 फरवरी को हुई मारपीट का मामला
घायल की पत्नी मोनिका मिश्रा ने नगर थाना में दर्ज करायी है प्राथमिकी
आरोपित हैं उमेश झा सहित राजेश झा, रामचंद्र झा व बिहारी मिश्र
रामचंद्र हुए थे गिरफ्तार, बिहारी की गिरफ्तारी पर कोर्ट से लगी है रोक
देवघर : 10 फरवरी की सुबह पंडित बीएन झा पथ स्थित मानसरोवर के समीप एक विवादित भूमि को लेकर हुई मारपीट में गंभीर घायल हुए ललित मिश्रा की हालत अब भी गंभीर बनी है. पुलिस ने बताया कि ललित का इलाज पश्चिम बंगाल के मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर में चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसके एक आंख की रोशनी जा चुकी है. कांड के एक आरोपित रामचंद्र झा को उसी वक्त गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे आरोपित बिहारी मिश्रा की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक लगी है.
बाकी दो आरोपितों उमेश झा व राजेश झा का वारंट वापस कर कांड के आइओ शपथपत्र के साथ इश्तेहार-कुर्की की प्रार्थना पत्र दायर करेंगे. घटना में ललित मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी. घायल ललित की पत्नी मोनिका मिश्रा के आवेदन पर पंडित बीएन झा पथ मुहल्ले के ही उमेश चंद्र झा समेत उसके भाई राजेश झा, रामचंद्र झा व बिहारी मिश्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में मोनिका ने कहा है कि घर के समीप एक जमीन को लेकर हुए विवाद में अचानक रड, लाठी व बंदूक लेकर आरोपित पहुंचे. आरोपितों ने बंदूक से फायर किया़ इसके बाद उमेश ने बंदूक की बट व राजेश ने रड से पति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया, जिसमें उसके पति गंभीर घायल हो गये. पति लिखने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिये वह आवेदन दे रही है़ इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 86/17 भादवि की धारा 341, 323, 447, 325, 307, 379, 34 के तहत मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










