जैविक खेती के लिए श्रीश्री से लेंगे सहयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैठक . श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम को लेकर कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य संयोजक तनय चैधरी व नीड्स के मुरारी चौधरी ने भी लोगों को किया संबोधित पालोजोरी : झारखंड में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर […]
विज्ञापन
बैठक . श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम को लेकर कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा
आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य संयोजक तनय चैधरी व नीड्स के मुरारी चौधरी ने भी लोगों को किया संबोधित
पालोजोरी : झारखंड में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से सहयोग लिया जाएगा. सारठ विधानसभा क्षेत्र में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उक्त बातें रविवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन में श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम की तैयारी के लिए आयोजित बैठक मेें कार्यकर्ताओं व समर्थकों से कही. उन्होंने कहा कि श्रीश्री रविशंकरजी कृषि के क्षेत्र में कई तरह की योजनाएं चलाने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक खेती के तहत ओर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. खेती में पानी का खपत कैसे कम हो इसके लिए टपक सिंचाई योजना को भी अपनाने की जरूरत है
. किसानों को प्रेरित करने के लिए श्रीश्री रविशंकर जी 2 मार्च को पालोजोरी आ रहे हैं. श्रीश्री रविशंकर की संस्था झारखंड में किसानों को प्रेरित करने के साथ-साथ यहां के कृषकों को तकनीक भी मुहैया करा सकते हैं. इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदेश संयोजक ने भी लोगों को संबोधित करते हुए श्रीश्री रविशंकर जी के कृषि संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह आज गोंदली, मड़ुआ, बाजरा, गेहूं के पाउडर आदि की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़ गई है. वर्तमान समय में मड़ुआ, गोंदली, बाजरा आदि 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है. वहीं नीड्स के मुरारी चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नीड्स प्रखंड के किसानों की आय को दुगना से ज्यादा करने को जुटी है. इसके लिए एसएचजी की महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. एसएचजी की महिला समूह की सदस्य भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. बैठक में बीडीओ विकास कुमार के अलावे प्रमुख सीताराम टुडू, रून्ती चन्द्र, राजेश पांडे, विकास कुमार, विष्णु सिंह, विपुल सिंह, बापी मंडल, पिंटु हालदार, सफीक अंसारी, मुबारक अंसारी, उपेन्द्र कुमार, अजय दत्ता, गुलशन कुमार, रोहित राय, रामचंद्र यादव, उपेन्द्र कुमार, विजय सिंह, गोरा दास, पवन मिर्धा, बलराम रक्षित, कालो सेन, पैगाम अंसारी, आबीद रजा, जहांगीर अंसारी, राजेश अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










