डीइओ के खिलाफ थाना में शिकायत
देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी पुरुषोत्तम पत्रलेख ने नगर थाना में डीइओ के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है. इसमें डीइओ पर गाली-गलौज कर बदसलूकी करने व जान मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया गया है. जिक्र है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पुरुषोत्तम शनिवार को सेवा पुस्तिका लेने […]
देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी पुरुषोत्तम पत्रलेख ने नगर थाना में डीइओ के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है. इसमें डीइओ पर गाली-गलौज कर बदसलूकी करने व जान मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया गया है. जिक्र है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पुरुषोत्तम शनिवार को सेवा पुस्तिका लेने गये थे, तभी यह घटना हुई. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. नगर पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम सारवां प्रखंड अंतर्गत नलिनी पत्रिका उच्च विद्यालय बंदाजोरी में आदेशपाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










