छापेमारी में तीन साइबर आरोपित गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

सारठ: थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आराेपितों को गिरफ्तार किया. घटना सोमवार रात की है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली की उक्त होटल में तीनों साइबर आराेपित शराब पी रहे हैं व साइबर ठगी किये गये पैसे का लेन-देन कर रहे हैं. सूचना […]

विज्ञापन

सारठ: थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आराेपितों को गिरफ्तार किया. घटना सोमवार रात की है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली की उक्त होटल में तीनों साइबर आराेपित शराब पी रहे हैं व साइबर ठगी किये गये पैसे का लेन-देन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ ललन कुमार समेत पुलिस टीम वहां पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे. भागते हुए उनमें से एक आरोपित ने मोबाइल फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपित सारठ थाना क्षेत्र के ही नया खरना गांव निवासी अजित मेहरा (28), संतोष कुमार दास(25) व टिंकू दास (30) हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: एएसआई ललन कुमार के बयान पर तीनों आरोपितों के खिलाफ कांड संख्या 15/2017 धारा 419, 420, 66 बी, 66 सी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

ऐसे करते थे ठगी

तीनों ने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे देश भर के विभिन्न स्थानों में फोन कर एटीएम बंद होने की की बात कहते थे. इसके बाद वह फोन उठाने वाले से एटीएम में अंकित 16 अंकों का नंबर मांगते थे. फिर एटीएम का पिन नंबर पूछ कर मोबाइल में आये मैसेज का ओटीपी नंबर मांग लेते थे. ओटीपी नंबर लेने के लिए विश्वास दिलाते थे कि इससे एटीएम बंद नहीं होगा. ओटीपी मिलते ही मोबाइल नेटवर्किंग के जरिये खाते से पैसे निकाल लेते थे.

क्या -क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने अजित मेहरा के पास से तीन मोबाइल जिनमें एक फोर जी, वनांचल ग्रामीण बैंक का डेबिट कार्ड, एक पेन ड्राइव, एक पर्स मिला. संतोष दास के पास से दो मोबाइल व टिंकु के पास से एक मोबाइल बरामद किया है. इनमें विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड लगे हुए थे. जिनका इस्तेमाल आरोपित लोगों को फोन करने में करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola