एसबीआइ जोनल अॉफिस को धनबाद शिफ्ट करने की तैयारी
देवघर: संताल परगना के लिए देवघर में चल रहे एसबीआइ के जोनल कार्यालय को अब धनबाद शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है. एक ओर जहां देवघर में एम्स, एयरपोर्ट, संस्कृत विश्वविद्यालय, आयुध कारखाना सहित अन्य औद्योगिक व शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी चल रही है. तो दूसरी ओर एसबीआइ अपना जोनल कार्यालय संताल से […]
इससे स्थानीय लोगों में असंतोष है. मिली जानकारी के अनुसार जोनल कार्यालय को 10 अप्रैल तक शिफ्ट कर लिया जायेगा. इसका अर्थ यह हुआ है कि संताल के सभी एसबीआइ ब्रांच का कंट्रोल धनबाद से होगा. यदि शिफ्ट हो जाता है तो देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिले के सभी आरबीओ एओ धनबाद को रिपोर्ट करेंगे. एसबीआइ के जीएम ने इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया है.
सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे और इसे रोके. राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि इसे किसी भी हाल में शिफ्ट नहीं होने देंगे. एसबीआइ प्रबंधन जोनल कार्यालय को शिफ्ट करने की मंशा बदले क्योंकि देवघर में ही संताल के एसबीआइ का कंट्रोल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










