अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन

देवघर: झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की देवघर जिला इकाई 11 सूत्री मांगों को लेकर 13 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी है. सोमवार को कचहरी परिसर में राजस्व कर्मचारी व सीआइ हड़ताल में शामिल रहे. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में आवाद बुलंद किया. हड़ताल में जाने से देवघर जिले में […]

विज्ञापन
देवघर: झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की देवघर जिला इकाई 11 सूत्री मांगों को लेकर 13 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी है. सोमवार को कचहरी परिसर में राजस्व कर्मचारी व सीआइ हड़ताल में शामिल रहे. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में आवाद बुलंद किया. हड़ताल में जाने से देवघर जिले में राजस्व कार्य समेत अभिलेखों के डिजीटलाइजेशन में सुधार का कार्य प्रभावित हो लगा है.
हड़ताल में जाने वालाें में 40 राजस्व कर्मचारी व सीआइ शामिल हैं. सोमवार को धरना में अध्यक्ष कामदेव प्रसाद, गौरीशंकर रजक, अवध किशोर पंडित, प्रभु हांसदा, सुुबल पत्रलेख, राजकपुर झा, राजन दुबे, रंजीत झा, प्रफुल कुमार राय, बजेंद्र पंडित, कृष्ण कुमार चौबे, आदित्य थे.
क्या है 11 सूत्री मांग: राजस्व सेवा संवर्ग का गठन, बिहार के तर्ज पर सीअाइ के पद को उत्क्रमित कर सीओ पद पर नियुक्ति, राजस्व कर्मचारी का वेतन 5200-20,200 पर ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जाये, राजस्व कर्मचारियों को पूर्ण रूपेण प्रशिक्षण दिया जाये, राजस्व कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर का लागू हो व एमएसीपी का ग्रेड पे 4200 रुपये किया जाये, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाये, वर्ष 2004 से समायोजित राजस्व कर्मचारियों को सीपीएस से जीपीएस में किया जाये, राजस्व कर्मचारियों को बॉयोमैट्रिक सिस्टम में उपस्थिति से मुक्त किया जाये, पंचायतवार हल्का का गठन किया जाये, सचिवालय के तर्ज पर मुफस्सिल कर्मियों को भी पांच दिवसीय कार्य दिवस रखी जाये व सभी राजस्व कर्मचारियों को हल्का क्षेत्र में भ्रमण के लिए परिवहन भत्ता दिया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola