शिवरात्रि महोत्सव की तैयारी: शिव बरात को भव्य बनाने का निर्णय, कलुआधन दैत्य होगा मुख्य आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

देवघर: शिव बरात की झांकी में इस वर्ष कलुआधन दैत्य आकर्षण का केंद्र होगा. साथ ही बरात में डिजिटल इंडिया की भी झलक दिखेगी. पूरे शहर को चंदन नगर की लाइटों से सजाया जायेगा. यह निर्णय शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया. शुक्रवार को शिक्षा सभा चौक स्थित गणेश मंदिर में समिति के […]

विज्ञापन
देवघर: शिव बरात की झांकी में इस वर्ष कलुआधन दैत्य आकर्षण का केंद्र होगा. साथ ही बरात में डिजिटल इंडिया की भी झलक दिखेगी. पूरे शहर को चंदन नगर की लाइटों से सजाया जायेगा. यह निर्णय शिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया. शुक्रवार को शिक्षा सभा चौक स्थित गणेश मंदिर में समिति के अध्यक्ष राजनारयण खवाड़े के अध्यक्षता में बैठक की गयी.

बैठक में महामंत्री ताराचंद्र जैन शिवरात्रि पर शिव बरात की रुपरेखा व कार्य को आगे बढ़ाने के बारे विस्तार से जानकारी दी. इसके बाद अध्यक्ष श्री खवाड़े ने बताया कि बीते साल से बेहतर चंदन नगर से लाइटाें को मंगा कर शहर के सभी मकानों व ऊंची इमारतों के अलावा हरेक मुख्य चौक-चौराहे पर आकर्षक लाइटों से सजाया जायेगा. इसके लिए जल्द ही चंदन नगर स्वयं जाने की जानकारी दी. वहीं सज्जा विभाग के अध्यक्ष मार्कण्डेय जजवाड़े ने बताया कि नोटबंदी की झलक बाबा के बरात में भी दिखेगी.

कालाधन रखने वालों की थीम पर इस बार कलुआधन दैत्य बनाया जायेगा, जो बरात में मुख्य आकर्षण होगा. झांकी में कलुआधन दैत्य पुराने नोटों पर बैठ कर माथा पिटता नजर आयेगा. इसके अलावा कार्निक के निर्देशक पवन राय के द्वारा शिव बरात में डिजिटल इंडिया की झलक की प्रस्तुति दी जायेगी. वहीं हर साल की तरह इस साल भी गायक मनोज-अजीत की जोड़ी मंदिर परिसर में जागरण प्रस्तुत करेंगे. बैठक में पिंटू खवाड़े, बमबम झा, सुभाष केशरी, बबलू नरौने सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola