दहेज के लिए तंग करते हैं ससुराल वाले

Published at :18 Oct 2013 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए तंग करते हैं ससुराल वाले

देवघर: सूबे के सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थानांतर्गत वाना डुंगरी गांव की बेटी ने ससुराल वालों के खिलाफ देवघर महिला थाने में प्रताड़ना की लिखित शिकायत दी है. पीड़िता का ससुराल कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी, कुंवरडीह गांव में है. ससुराल वालों पर पीड़िता ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व पति सहित […]

विज्ञापन

देवघर: सूबे के सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थानांतर्गत वाना डुंगरी गांव की बेटी ने ससुराल वालों के खिलाफ देवघर महिला थाने में प्रताड़ना की लिखित शिकायत दी है. पीड़िता का ससुराल कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी, कुंवरडीह गांव में है. ससुराल वालों पर पीड़िता ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व पति सहित उनके दोस्त के खिलाफ चार माह के गर्भ नष्ट कराने का आरोप लगाया है. महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में महिला थाने की पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

दो साल पूर्व हुई थी पीड़िता की शादी
पीड़िता द्वारा दिये गये शिकायत में जिक्र है कि उनकी शादी करीब दो साल पूर्व दो जुलाई 2011 को कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी, कुंवरडीह गांव में हुई थी. विवाह के बाद छह महीने तक सब कुछ सामान्य रहा. इसके बाद पति ने मायके से बतौर दहेज 50 हजार रुपया मांग कर लाने का दबाव बनाना शुरू किया. शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

सास, जेठ व जेठानी ने मिल कर भी अकसर मारपीट, प्रताड़ित कर ताना देने लगे. जान से मारने की धमकी भी देने लगे. तंग होने पर पति से मायके पहुंचाने का आग्रह किया तो इधर 06.09.13 को अपने एक मित्र के साथ पति ने बिलासी टाउन के एक डॉक्टर के पास ले गये और इलाज के नाम पर एक इंजेक्शन दिला कर चार माह का गर्भ नष्ट करा दिया. इसके बाद 23.09.13 को पिता के घर कांड्रा पहुंचा दिया. पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है.

विवाह में खर्च हुआ था दो लाख
पीड़िता ने कहा है कि विवाह के वक्त उनके पिता ने करीब दो लाख रुपये खर्च किये थे. इसके अलावे सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य उपहार भी उनके पिता ने ससुराल वालों को दिया था. पीड़िता गुरुवार को पिता सहित मायके वालों के साथ महिला थाना पहुंची थी. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola