मिशन 2014 के लिए महिलाएं आगे आयें

Published at :18 Oct 2013 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन 2014 के लिए महिलाएं आगे आयें

देवघर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा देवघर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष रीता चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोरचा की अध्यक्ष उषा पांडेय मौजूद थीं. इस अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई. अध्यक्ष उषा पांडेय ने महिलाओं से कहा कि महिला मोरचा मिशन 2014 के लिए […]

विज्ञापन

देवघर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा देवघर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष रीता चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोरचा की अध्यक्ष उषा पांडेय मौजूद थीं. इस अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई. अध्यक्ष उषा पांडेय ने महिलाओं से कहा कि महिला मोरचा मिशन 2014 के लिए आगे आयें. जनता के बीच जाकर केंद्र की यूपीए सरकार के शासन काल के भ्रष्टाचार, महंगाई व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की चर्चा करें. उन्होंने आह्वान किया कि केंद्र से यूपीए की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिला शक्ति को जगाना होगा.

देवघर अध्यक्ष रीता चौरसिया ने यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नमो टी स्टॉल लगाने की घोषणा की. मधुपुर के पूर्व विधायक राज पलिवार ने कहा कि 2014 के चुनाव में देश की आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और वो निश्चित रूप से नरेंद्र भाई मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए राज्य के 14 लोकसभा सीट पर जिताने का काम करेगी.

बैठक में प्रदेश महामंत्री सोनी हेम्ब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जजवाड़े, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री ममता गुप्ता, दमयंती देवी, मुन्नी सिंह, विजया सिंह, अर्चना सिंह, सोनी सिंह, विनीता सिंह, इंदु मिश्र, प्रज्ञा झा, बिंदु पाठक, बाबू सोना श्रृंगारी, चंदेश्वर, समीर कम्र्हे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola