पत्नी बेसुध, पिता सदमे में

Published at :17 Oct 2013 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी बेसुध, पिता सदमे में

देवघर: पुलिस ने लापता साला-बहनोई की लाश बरामद करने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद परिजन वाहन में लाश को लेकर अपने पैतृक गांव गौरीपुर पहुंचे. लाश की अवस्था बहुत ज्यादा खराब हो जाने के कारण परिजनों ने लाश को गांव के बाहर ही देवघर-चांदडीह मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

देवघर: पुलिस ने लापता साला-बहनोई की लाश बरामद करने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद परिजन वाहन में लाश को लेकर अपने पैतृक गांव गौरीपुर पहुंचे. लाश की अवस्था बहुत ज्यादा खराब हो जाने के कारण परिजनों ने लाश को गांव के बाहर ही देवघर-चांदडीह मुख्य मार्ग पर रखा.

यह सूचना पाते ही मृतक रविराज के दादा करमचंद मंडल व उसकी दादी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वाहनों(दो अलग-अलग) में लदे लाश के पास पहुंच गये. लाश की हालत देख दादा-दादी दहाड़ मार कर रो पड़े. यह नजारा देख ग्रामीण महिलाएं भी जोर-जोर से रोना शुरू कर दी. कं्रदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

पिता को ढांढस बंधा रहे थे ग्रामीण
इस बीच परिजन व ग्रामीण मृतक रविराज के पिता मोतीलाल मंडल व ससुर प्रवीण चौधरी को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधा रहे थे. इसके बाद परिजन व पिता मृतक का दाहकर्म करने के लिए बैंगी विशनपुर के लिए रवाना हो गये.

रविराज के मित्र पहुंचे बैंगी विशनपुर
उधर, घटना की सूचना पाकर रविराज के आधा दर्जन मित्र पटना से पहले देवघर, फिर गौरीपुर होते हुए सीधे बैंगी विशनपुर पहुंचे. जहां रविराज के पिता से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़े. वहां रविराज व उसके साला प्रशांत की लाश को अंतिम क्रिया के लिए घाट की ओर लेकर जा रहे थे. इस बीच रविराज के पिता ने उसके मित्रों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिया के उपर से ही लाश के मिलने वाले स्थल की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola