चक्रवात पीड़ितों को नहीं मिला बरतन व कपड़े

Published at :17 Oct 2013 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रवात पीड़ितों को नहीं मिला बरतन व कपड़े

देवघर: मोहनपुर प्रखंड में रविवार को आये चक्रवात से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रही है. सबसे अधिक प्रभावित अराजी तेलभंगा व सिलवे गांव है. इन दोनों गांव में पीड़ित लोगों को प्रशासन की ओर से चूड़ा, गुड़, नमक, मोमबत्ती व माचिस आदि सामान मुहैया कराया गया है. जबकि अराजी […]

विज्ञापन

देवघर: मोहनपुर प्रखंड में रविवार को आये चक्रवात से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रही है. सबसे अधिक प्रभावित अराजी तेलभंगा व सिलवे गांव है.

इन दोनों गांव में पीड़ित लोगों को प्रशासन की ओर से चूड़ा, गुड़, नमक, मोमबत्ती व माचिस आदि सामान मुहैया कराया गया है. जबकि अराजी तेलभंगा गांव में कुछ लोगों के बीच केरोसिन वितरित किया गया है. पहाड़पुर में पीड़ितों को तो कुछ भी नहीं मिला है.

अराजी तेलभंगा में लगभग 100 पीड़ित परिवार को राहत कैंप स्कूल में ठहराया गया है. लेकिन पीड़ितों राहत कैंप में कपड़े, बिछावन, बरतन व मच्छरदानी आदि कुछ नहीं मुहैया कराया गया है. तेलभंगा निवासी घनश्याम राय, बालेश्वर राय, पार्वती देवी, राजेंद्र राय, भुनेश्वर राय, सुकदेव राय व सिकंदर राय आदि का कहना है कि चक्रवात में घर का सारा सामान नष्ट हो गया. शरीर में जो कपड़ा है, बस उतना ही उनके पास बचा है. सोने के लिए स्कूल में पर्याप्त दरी भी नहीं है. एक ही बरतन का पूरा परिवार उपयोग करते हैं.

चेयरमैन ने पीड़ितों को दिलाया चावल
बुधवार को कुछ पीड़ितों ने जिला परिषद चेयरमैन किरण कुमारी से अनाज आदि मुहैया कराने की मांग की तो चेयरमैन ने स्थानीय डीलर नंदलाल मंडल के माध्यम से प्रत्येक विधवा को दस-दस किलो चावल दिलवाया. चेयरमैन ने संबंधित डीलरों को निर्देश दिया कि जिन पीड़ितों को चावल व केरोसिन की आवश्यकता है, उन्हें अविलंब नि:शुक्ल मुहैया करा दें. बुधवार को सीओ परितोष ठाकुर ने सिलवे गांव में पीड़ितों के बीच चूड़ा-गुड़ आदि वितरित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola