डॉक्टर व संघ नेता ने करायी प्राथमिकी

देवघर: सिविल सजर्न कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर रंजन सिन्हा व झारखंड जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा के बीच हुए विवाद का मामला गहराया गया है. शुक्रवार को दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. डॉक्टर सिन्हा ने जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के […]
देवघर: सिविल सजर्न कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर रंजन सिन्हा व झारखंड जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा के बीच हुए विवाद का मामला गहराया गया है.
शुक्रवार को दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. डॉक्टर सिन्हा ने जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री श्री झा पर सरकारी कार्यो के निष्पादन में व्यवधान पहुंचाने का आरोप लगाया है.
वहीं श्री झा ने डॉ सिन्हा पर असंसदीय भाषा का प्रयोग कर धक्का देते हुए कार्यालय कक्ष से निकालने, नौकरी से हटा जाने व सोने की चेन छिनतई का आरोप मढ़ा है. नगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










