दो नामजद, एक अज्ञात पर प्राथमिकी

देवघर: घायल ऋषिकेश कुमार मठपति के बयान पर नगर थाने में भादवि की धारा 452, 341, 323, 307, 379, 387, 120 बी 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र है कि ट्यूशन के लिये बिलासी आने-जाने के क्रम में 10 दिन पूर्व एक अज्ञात युवक के साथ मिल कर […]
देवघर: घायल ऋषिकेश कुमार मठपति के बयान पर नगर थाने में भादवि की धारा 452, 341, 323, 307, 379, 387, 120 बी 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र है कि ट्यूशन के लिये बिलासी आने-जाने के क्रम में 10 दिन पूर्व एक अज्ञात युवक के साथ मिल कर चंद्रशेखर खवाड़े व ऋषभ केशरी ने रोक कर रंगदारी मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी थी.
10 अक्टूबर को लैपटॉप ठीक कराने हनुमान टिकरी जाने के दौरान रास्ते में आरोपितों ने रोका और पॉकेट में रखा पांच हजार रुपया छीन लिया.
मौके पर साथी के साथ चाचा पहुंचे तो वे लोग भाग गये. घटना के पूर्व सुबह 11 बजे मामा घर से ऋषिकेश घर आ रहा था. पीछा करते तीनों आरोपित भी पहुंचा. ऋषभ व चंद्रशेखर के हाथ में पिस्तौल था. दोनों ने गोली चला दी. गोली की आवाज सुन कर पड़ोस के लोग भी पहुंचे. इस बीच ऋषभ के पिता पंकज केशरी भी आ गये. विरोध करते हुए पुत्र को भगा दिया. ऋषभ के परिजनों ने चंद्रशेखर को पकड़ लिया. वहीं वे लोग भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










