राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अभियान तेज

Published at :12 Oct 2013 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अभियान तेज

देवघर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 23 नवंबर 2013 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को नोटिस भेजे जाने का कार्य व्यापक पैमाने पर जारी है. प्राधिकार के सचिव डीसी मिश्र ने जानकारी दी है कि अब तक पांच हजार से भी […]

विज्ञापन

देवघर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 23 नवंबर 2013 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को नोटिस भेजे जाने का कार्य व्यापक पैमाने पर जारी है.

प्राधिकार के सचिव डीसी मिश्र ने जानकारी दी है कि अब तक पांच हजार से भी अधिक पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में नोटिस भेज दी गयी है. यह अदालत पूरे देश में एक ही दिन होने जा रहा है जिसमें देवघर जिले की भागीदारी 15 हजार से भी अधिक मुकदमा निबटाने का लक्ष्य है.

आम लोगों को इससे अवगत कराने के लिए तथा जागरूकता लाने के लिए बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है. कचहरी कैंपस स्थित सभी न्यायालयों के दीवारों पर प्रचार बैनर लटका दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में पंपलेट भेज कर लोगों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारियां दी जा रही है. इसे सफल बनाने के लिए बेंचों का गठन किया जा रहा है. इधर बैंक, वन विभाग, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, बीएसएनएल, फेमिली कोर्ट, एसडीएम कोर्ट समेत कई विभागों के अधिकारियों को इसमें शामिल होने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola