प्रतिनियुक्ति रद्द, विरमित करने का निर्देश

Published at :12 Oct 2013 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिनियुक्ति रद्द, विरमित करने का निर्देश

देवघर: सिविल सजर्न ने सदर अस्पताल में कार्यरत चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने संबंधी पत्र लिख कर 24 घंटे के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया. जिक्र है कि विरमित नहीं करने पर स्वत: विरमित समझा जायेगा. चारों कर्मियों में अरुण कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अनूप वर्मा एवं अरुणानंद झा शामिल हैं. इन्हें […]

विज्ञापन

देवघर: सिविल सजर्न ने सदर अस्पताल में कार्यरत चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने संबंधी पत्र लिख कर 24 घंटे के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया. जिक्र है कि विरमित नहीं करने पर स्वत: विरमित समझा जायेगा.

चारों कर्मियों में अरुण कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अनूप वर्मा एवं अरुणानंद झा शामिल हैं. इन्हें अपने मूल स्थान पर कार्य करने की बात कही गयी है. अरुण कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा टीबी अस्पताल, अनूप वर्मा पालोजोरी व अरुणानंद झा को एसीएमओ कार्यालय में योगदान देने के लिए कहा है.

बताते चलें कि गुरुवार को सिविल सजर्न ने कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सहित चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया था. जिसके बाद सीएस कार्यालय में मलेरिया पदाधिकारी डा रंजन सिन्हा एवं संघ के जिला महामंत्री अरुणा नंद झा के साथ काफी देर तक बहस हुई. नौबत हाथापाई तक पहुंचने से पहले ही कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola