जिला आपूर्ति विभाग नहीं भेज सका सैंपल

देवघर: शहर के आधा दर्जन राइस मिलों से जब्त चावल का सैंपल जांच के लिए गुरूवार तक नहीं भेजा जा सका. जबकि जिला आपूर्ति विभाग की ओर से चावल के सैंपल को जांच के लिए आज नामकुम स्थित खाद्य औषधालय भेजा जाना था. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी से निर्देश (मजिस्ट्रेट संबंधी) प्राप्त करने के […]
देवघर: शहर के आधा दर्जन राइस मिलों से जब्त चावल का सैंपल जांच के लिए गुरूवार तक नहीं भेजा जा सका. जबकि जिला आपूर्ति विभाग की ओर से चावल के सैंपल को जांच के लिए आज नामकुम स्थित खाद्य औषधालय भेजा जाना था.
इस संबंध में वरीय पदाधिकारी से निर्देश (मजिस्ट्रेट संबंधी) प्राप्त करने के लिए विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट से संबंधित संचिका भेजी गयी है. मगर देर शाम तक उस संचिका पर विशेष दूत मामले में समुचित निर्देश न मिल पाने की वजह से सैंपल नामकुम लैब नहीं भेजा जा सका. उक्त आशय की जानकारी डीएसओ पंकज कुमार ने दी.
ज्ञात हो कुछ दिनों पूर्व खाद्य आपूर्ति व संरक्षण मामलों के सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र जारी कर राइस मिलों से जब्त चावलों के सैंपल को जांच के लिए राज्य के लेबोरेट्री (नामकुम के खाद्य औषधालय या धनबाद के माडा लैब) में भेजने का निर्देश दिया था.
माडा लैब की जांच रिपोर्ट पर कई शिकायतें मिलने के बाद सैंपल को वहां न भेज कर नामकुम भेजे जाने की तैयारी है. उस पत्र में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर समुचित कार्रवाई किये जाने का भी निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










