485 गैस उपभोक्ताओं का हुआ स्थानांतरण

Published at :10 Oct 2013 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
485 गैस उपभोक्ताओं का हुआ स्थानांतरण

मधुपुर: दुर्गापूजा व बकरीद पर्व के मद्देनजर इंडेन गैस के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार की देखरेख में सेठ बिल्ला सपहा स्थित बासुकीनाथ गैस एजेंसी कार्यालय में कुल 485 रसोई गैस उपभोक्ताओं का कनेक्शन कैलाश गैस एजेंसी से स्थानांतरित किया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट गैस सिलिंडर दिया गया. इससे उपभोक्ताओं में हर्ष […]

विज्ञापन

मधुपुर: दुर्गापूजा व बकरीद पर्व के मद्देनजर इंडेन गैस के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार की देखरेख में सेठ बिल्ला सपहा स्थित बासुकीनाथ गैस एजेंसी कार्यालय में कुल 485 रसोई गैस उपभोक्ताओं का कनेक्शन कैलाश गैस एजेंसी से स्थानांतरित किया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट गैस सिलिंडर दिया गया. इससे उपभोक्ताओं में हर्ष का माहौल था.

रसोई गैस किल्लत व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने व लोगों को नियमित समय पर सिलिंडर मुहैया कराये जाने का श्रेय उपभोक्ताओं ने एसडीओ, इंडेन कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार, नगर पर्षद अध्यक्ष संजय यादव, कांग्रेसी नेता कन्हैया लाल कन्नू, गोपाल भारद्वाज, मोती सिंह आदि के प्रयास से ही यह संभव हो सका है. इधरइंडेन गैस कंपनी देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बुधवार को प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में कहा कि रसाई गैस उपभोक्ताओं का ब्लू बुक को नये सिरे से बनायी जायेगी.

इसके सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने संबंधित एजेंसी कार्यालय में ब्लू बुक जमा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के बाद ब्लू बुक को बदलकर नया बुक जारी किया जायेगा. जिससे जाली बने पासबुक से लोगों को छुटकारा मिलेगा. उन्होंने शुक्रवार को कैलाश गैस एजेंसी द्वारा दो ट्रक सिलिंडर वितरित करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola