एक की मौत, छह घायल

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ के समीप शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी पियाजिओ गाड़ी पलट गयी. घटना में अगेय गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक दास की मौत हो गयी. वहीं अराजी ढाबी निवासी बोलबम सिंह, मरीकडीह निवासी अनिल कुमार, टेकलाल मंडल, चकरमा निवासी राजेंद्र मंडल व कटराटांड़ निवासी जगदीश सिंह घायल हो गये. […]
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ के समीप शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी पियाजिओ गाड़ी पलट गयी. घटना में अगेय गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक दास की मौत हो गयी. वहीं अराजी ढाबी निवासी बोलबम सिंह, मरीकडीह निवासी अनिल कुमार, टेकलाल मंडल, चकरमा निवासी राजेंद्र मंडल व कटराटांड़ निवासी जगदीश सिंह घायल हो गये.
यात्रियों से भरी पियाजिओ गाड़ी देवघर से मोहनपुर जा रही थी. चौपा मोड़ के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उक्त गाड़ी पलट गयी. घटना में वाहन पर सवार सभी यात्री घायल हो गये. मोहनपुर थाना की पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गयी.
बाकी घायलों को भरती कर इलाज कराया जा रहा है. उधर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










