विधायक को घेरा

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में दुमका रोड स्थित सिरसा गांव के पास बिजली से वंचित ग्रामीणों ने विद्युत अभियंता के खिलाफ चार घंटे तक रोड जाम कर दिया. भाकपा-माले के नेतृत्व में इस जाम में दर्जनों वाहनें फंसी रही. बासुकीनाथ जाने वाले कांवरिये व बच्चों को कड़ी धूप में प्यासे भटकना पड़ा. स्कूल वाहन भी […]
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में दुमका रोड स्थित सिरसा गांव के पास बिजली से वंचित ग्रामीणों ने विद्युत अभियंता के खिलाफ चार घंटे तक रोड जाम कर दिया. भाकपा-माले के नेतृत्व में इस जाम में दर्जनों वाहनें फंसी रही. बासुकीनाथ जाने वाले कांवरिये व बच्चों को कड़ी धूप में प्यासे भटकना पड़ा. स्कूल वाहन भी जाम में फंसा रहा. इस दौरान देवघर आ रहे जरमुंडी विधायक हरिनारायण राय भी जाम में फंसे. ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया व गांव में विद्युतीकरण की मांग करने लगे. विधायक को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.
इसकी सूचना मिलने पर मोहनपुर पुलिस जाम हटाने पहुंचे, बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. ग्रामीण विभाग के वरीय अभियंता को स्थल पर बुलाने व जल्द विद्युतीकरण की मांग करने में लगे थे. इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक भी हुई. चार घंटे बाद आये कनीय अभियंता केडी प्रजापति को जम कर विरोध ङोलना पड़ा. अंत में विधायक ने कार्यपालक अभियंता रामजन्म यादव से मोबाइल पर बात की व अतिशीघ्र विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया. कनीय अभियंता ने दो माह के अंदर विद्युतीकरण करने का आश्वासन दिया, तभी जाम टूटा. जाम का नेतृत्व माले सचिव गीता मंडल, सहदेव यादव, अशोक महतो व सुरेश सिंह कर रहे थे.
विभाग से विवश होकर किया जाम : आजादी के बाद से ही सिरसा नुनथर पूजहर टोला में बिजली नहीं आयी है. पूजहर टोला के 48 लोग लोगों ने एक अप्रैल, 2013 को विभाग से कनेक्शन लिया था. लेकिन अब तक गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ. सात अगस्त को ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को पत्र सौंपकर अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि विभागीय कनीय अभियंता व कर्मचारियों की लापरवाही से विवश होकर संघर्ष का रास्ता कभी भी अपनायेंगे. इसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










