ePaper

खुशखबरी! देवघर से श्रावणी मेले में रांची व पटना के लिए चलेंगे 180 सीटर विमान, इंडिगो ने की तैयारी

Updated at : 11 May 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar-Airport

Deoghar Airport

देवघर बाबाधाम जाने वालों के लिए खुशी की खबर है. दरअसल, बहुत जल्द देवघर से रांची और पटना के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है. एक जून से बेंगलुरु के लिए भी हवाई सेवा की शुरुआत होने वाली है.

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला में देवघर से रांची व देवघर से पटना के लिए इंडिगो 72 सीटर की जगह 180 सीटर विमान चलायेगा . देवघर से रांची व पटना आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. देवघर से रांची व पटना आने-जाने वालों में श्रद्धालु की संख्या अधिक होती है.

श्रावणी मेला में भी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जायेगी . इंडिगो के अनुसार, अक्सर रांची व पटना की फ्लाइट की सीटों फूल हो जाती हैं. टिकटों की बुकिंग भी तेजी से हो जाती हैं. कई यात्री देवघर से पुणे व मुंबई के लिए वाया रांची व पटना की कनेक्टिंग फ्लाइट भी लेते हैं, इस कारण रांची व पटना के लिए 72 सीटें अक्सर फूल हो जा रही हैं.

24 घंटे के अंदर देवघर-बेंगलुरु की 50 फीसदी टिकटों की हो गई बुकिंग

एक जून से शुरू होने वाली देवघर- बेंगलुरु फ्लाइट की बुकिंग 24 घंटे के अंदर 50 फीसदी हो गयी . 10 मई को शाम सात बजे टिकटों की बुकिंग शुरू हुई व 11 मई शाम सात बजे तक दोनों तरफ से 80 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. एक जून को बेंगलुरु से देवघर व वापस देवघर से बेंगलुरु की पहली उड़ान में ही 50 फीसदी यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई है. नयी उड़ान शुरू करने को लेकर देवघर एयरपोर्ट में इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Also Read : देवघर से मुंबई व गुवाहाटी के लिए सीधी हवाई सेवा होगी शुरू

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola