बाइक चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ चलेगा अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2020 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव सह डीटीओ फिलबियुस बारला ने स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों सहित कोचिंग संचालकों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि अगर कोई नाबालिग छात्र-छात्रा बाइक व स्कूटी चलाते पकड़े गये तो कार्रवाई होगी. पत्र के जरिये कहा गया है कि नियम उल्लंघन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनलोगों […]
विज्ञापन
देवघर : जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव सह डीटीओ फिलबियुस बारला ने स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों सहित कोचिंग संचालकों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि अगर कोई नाबालिग छात्र-छात्रा बाइक व स्कूटी चलाते पकड़े गये तो कार्रवाई होगी.
पत्र के जरिये कहा गया है कि नियम उल्लंघन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनलोगों के माता-पिता (अभिभावकों) पर नये एमवीआइ एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही जिस स्कूल, कॉलेज व कोचिंग के नाबालिग छात्र-छात्रा बाइक-स्कूटी चलाते पकड़े जायेंगे, उस संस्थान पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
यह देखा गया है कि देवघर शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर के कम उम्र के छात्र-छात्रा धड़ल्ले से बाइक-स्कूटी चला रहे हैं. एमवी एक्ट के नियमों के अनुसार वे बाइक-स्कूटी चलाने के हकदार नहीं हैं. हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया. बावजूद स्कूल, कॉलेज व कोचिंग में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र-छात्रा रोजाना स्कूटी व बाइक से पढ़ने जा रहे हैं. इन नाबालिग छात्र-छात्राओं के अभिभावक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वहीं संबंधित स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर भी मामले में लापरवाही बरत रही है.
अब परिवहन विभाग सघन चेकिंग चला कर जुर्माना करेगी. डीटीओ ने सभी स्कूल, कॉलेज के प्राचार्यों व कोचिंग संचालकों को निर्देश दिया है कि बाइक-स्कूटी से पहुंचने वाले नाबालिग छात्र-छात्राओं को इस संदेश को सख्ती से बताएं. साथ ही उनलोगों के माता-पिता व अभिभावकों के साथ गंभीरता से बैठक करें. अन्यथा छात्रों, अभिभावकों / अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. पत्र की प्रतिलिपि डीटीओ ने डीसी, डीएसइ, सड़क-सुरक्षा सप्ताह के संयुक्त परिवहन आयुक्त रांची व परिवहन सचिव को भी भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




