टाटा-407 ट्रक के चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी

Updated at : 05 Feb 2020 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-407 ट्रक के चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी

देवघर : सारठ-देवघर मुख्य पथ पर कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां बजरंगबली मंदिर के समीप तेज गति से जा रहे टाटा-407 ट्रक के धक्के से सोमवार रात को जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया गांव निवासी पिंटू यादव गंभीर रुप से घायल हो गया था. सदर अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद परिजन उसे इलाज […]

विज्ञापन

देवघर : सारठ-देवघर मुख्य पथ पर कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां बजरंगबली मंदिर के समीप तेज गति से जा रहे टाटा-407 ट्रक के धक्के से सोमवार रात को जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया गांव निवासी पिंटू यादव गंभीर रुप से घायल हो गया था.

सदर अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिये दुर्गापुर ले गये. वहीं इस दुर्घटना को लेकर पिंटू के भाई रंजीत कुमार यादव की शिकायत पर कुंडा थाने में जब्त ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र है कि उसका भाई पिंटू घटना के पूर्व बाइक द्वारा अपने ससुराल कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह से वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान यह घटना हुई. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola