दो युवक व दो युवतियों को पुलिस ने पकड़ा, बाद में छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहल्लेवासियों की सूचना पर पीसीआर-3 पुलिस द्वारा कास्टर टाउन में एक कमरे से दो युवती व दो युवक को पकड़ कर लाया गया. दोनों युवकों को नगर थाने व दोनों युवतियों को महिला थाने के हवाले कर दिया गया. इसके बावजूद महिला थाने की पुलिस दोनों युवतियों को थाना लाने के मामले को […]
विज्ञापन
देवघर : मोहल्लेवासियों की सूचना पर पीसीआर-3 पुलिस द्वारा कास्टर टाउन में एक कमरे से दो युवती व दो युवक को पकड़ कर लाया गया. दोनों युवकों को नगर थाने व दोनों युवतियों को महिला थाने के हवाले कर दिया गया. इसके बावजूद महिला थाने की पुलिस दोनों युवतियों को थाना लाने के मामले को दो घंटे तक छिपाते रही.
बाद में जब यह मामला एसपी के संज्ञान में दिया गया, तब दोनों युवतियों को महिला थाने में लाकर बैठाया गया. एक युवती के परिजन व दोनों युवकों के परिजन थाने पहुंचे. एक युवती व दोनों युवक संबंधी बताये गये. हालांकि, दूसरी युवती पहले युवती की सहेली थी. पूरा माजरा क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो सका.
दूसरी युवती के परिजन थाना आये भी नहीं. एक व्यक्ति को उक्त युवती के चाचा का साथी बताकर पुलिस के सामने खड़ा किया गया. इसके बाद देर शाम में दोनों युवतियों व युवकों को थाने से पीआर लिखाकर छोड़ा गया. दोनों युवक-युवतियों द्वारा बताया गया कि वे लोग आपस में पढ़ाई संबंधित कुछ पूछने के लिए वहां कमरे में पहुंचे थे.
पकड़े गये युवक नगर पुलिस के हवाले
दोनों युवती को रखा था महिला थाने में
महिला थाने की पुलिस दो घंटे तक छिपाती रही मामले को
एसपी के संज्ञान में मामला आने पर दोनों युवती को बैठाया गया थाने में
पुत्र ने दी की शिकायत, नरेश की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव फेंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










