वीडियो वायरल करने की दी शिकायत

Updated at : 14 Nov 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की दी शिकायत

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर उसकी तस्वीरें खींचकर और वीडियो बनाकर किसी राजा भैया जियो नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने की शिकायत दी है. अपनी लिखित शिकायत में महिला ने कहा है कि वह घरेलु राशन खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी. […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर उसकी तस्वीरें खींचकर और वीडियो बनाकर किसी राजा भैया जियो नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने की शिकायत दी है. अपनी लिखित शिकायत में महिला ने कहा है कि वह घरेलु राशन खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी.

इस दौरान वह कहीं खड़ी होकर किसी महिला से बातचीत कर रही थी. उसी समय किसी ने उसका वीडियो बनाया अौर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल कर वायरल कर दिया. 12 नवंबर की शाम लगभग सात बजे जब वह वायरल वीडियो देखी. तो वह काफी आहत, शर्मिंदा व अपमानित महसूस कर रही है. भुक्तभोगी ने विवेक मंडल व राजा भैया पर साजिश कर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola